पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्यमिता विकास को ले जागरूकता शिविर

उद्यमिता विकास को ले जागरूकता शिविर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदडीहाके बेलाटांड़ में बुधवार को मानव प्रेरणा समिति ने वितीय साक्षरता, जनधन योजना, जागरूकता सह उद्यमिता विकास शििवर का आयोजन किया गया। बैंक ऑफ इंिडया स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान एवं वित्तीय साक्षरता केंद्र के संयुक्त प्रायोजन में यह कार्यक्रम आयेाजित की गई। इस जागरूकता शिविर में बेलाटांड़ के बदडीहा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम आरएन प्रसाद निदेशक उद्यमिता विकास, स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने अपने संस्थान की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। साथ ही स्वयं को आत्म निर्भर बनाने के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में आरएन मिश्र ने वित्तीय साक्षरता केंद्र जन धन योजना एवं वित्तीय साक्षरता से संबंधित फायदे नुकसान के बारे में बताए। कार्यक्रम में मानव प्रेरणा समिित के सुरेश प्रसाद मंडल ने उपस्थित प्रतिनिधियों और महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए किए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में अकदोनी कला के मुखिया अर्चना देवी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौतम कुमार, सुमन लाल शर्मा, गुड़िया शर्मा, अजित कुमार विश्वकर्मा, विमला शर्मा, रविदेव, मधु कुमारी, बंसत विश्वकर्मा, वंदना कर्मकार, मनोज शर्मा समेत कई मौज्ूद थे।

शिविर में महिलाओं को दी गई जानकारी