पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिचड़ी खिलाएं या बच्चाें कोे पढ़ाएं

खिचड़ी खिलाएं या बच्चाें कोे पढ़ाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरजेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित शिक्षा के गुणात्मक विकास पर दो दिवसीय सेमिनार का बुधवार को समापन हो गया। मंगलवार को अतिथियों विभागीय अधिकारियों की सुनने के बाद समापन मौके पर मौजूद शिक्षकों ने अपनी पीड़ा बंया की। उच्च विद्यालय के प्राचार्यो ने शिक्षा विभाग की व्यवस्था पर कई सवाल खड़ा किया। कहा गया कि सरकारी शिक्षकों को केवल पठन-पाठन का काम दिया जाय तो सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में कथित अंतर की खायी को आसानी से पाटी जा सकती है। पर व्यवस्था ऐसी कर दी गई है कि सरकारी शिक्षकों को पठन-पाठन के अलावा भी कई ऐसे कामों को अंजाम देना पड़ता है जो शिक्षकों के सम्मान को ठेस पहुंचाता है। कहा गया कि खिचड़ी खिलाने से लेकर केन्द्र सरकार की कई योजनाओं में भी भागीदारी निभानी पड़ती है। वहीं प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को पठन-पाठन के अलावा सरकारी स्कूल के शिक्षकों जैसी काम नही करनी पड़ती है। मौके पर अखिल झारखंड शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह प्रधानाध्यापक विनोद राम ने कहा कि सरकारी शिक्षकों को कमजोर आंका जाता है। कहा कि शिक्षक है, पढ़ाना मेरा काम है, यही काम करने दें तो समाज के लिए बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षक किसी मामले में अन्य शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों से कमजोर नही है, पर व्यवस्था ऐसी कर दी गई है कि शिक्षक समुदाय भी मजबुर है। श्री राम ने कहा कि शिक्षा के गुणात्मक विकास पर ऐसे सेमिनार प्रखंडों में भी की जानी चाहिए। मौके पर बीएनएस डीएवी के शिक्षक आरके श्रीवास्तव ने कहा कि आधुनिक युग में सारे अभिभावक संतान को डाक्टर, इंजीनियर बनाना चाहते है पर बगैर व्यक्तित्व विकास के सारे सपने अधूरे है। कहा कि गुरू शिष्य के बीच आदर का भाव होना चाहिए। कहा कि बच्चों के आचरण में रहे बदलाव भविष्य में घातक साबित होंगे। उन्होंने कहा कि केवल किताबी ज्ञान जरूरी नही व्यवहारिकता का ज्ञान भी जरूरी है। सेमिनार को मो अख्तर अंसारी, संजीव कुमार, मनोज कुमार महतो, राजेन्द्र प्रसाद, मैनेजर प्रसाद सिंह, संजीव कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उमवि जरीडीह के दात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सेमिनार में सर जेसी बोस बालिका विद्यालय कस्तुरबा की छात्राओं ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया।

{ सेमिनार में शिक्षकों ने विभाग की व्यवस्था पर उठाई ऊंगुली

{ शिक्षा के गुणात्मक विकास पर दो दिवसीय सेमिनार का समापन

उपस्थित शिक्षक छात्राएं।

मंचासीन डीईओ अन्य।