पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्योगपितयों ने उठाया सिंगल विंडो मसला

उद्योगपितयों ने उठाया सिंगल विंडो मसला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यके सीएम रघुवर दास, मुख्य सचिव राजीव गोबा के साथ रांची में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स, भारतीय उद्योग संघ की हुई बैठक में गिरिडीह चेंबर ऑफ कामर्स के शिष्टमंडल ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान शिष्टमंडल में चेंबर के गिरिडीह अध्यक्ष प्रदीप जैन, सचिव निर्मल झुनझूनवाला, उद्योगपति संदीप सरावगी उर्फ गुड्‌डु,अमरजीत सिंह सलूजा, प्रदीप अग्रवाल और समीर सरावगी भी शािमल थे। सीएम और सीएस के साथ हुई बैठक में गिरिडीह के लौह उद्योग पर विशेष चर्चा की गई। उद्योगपतियों और चेंबर पदाधिकारियों के साथ सीएम, सीएस के साथ हुए बैठक में गिरिडीह के लौह उद्योग को लेकर हो रही समस्याओं का जिक्र करते हुए शिष्टमंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य में नौकरशाहों के हावी की वजह से उद्योग का विकास नहीं हो पा रहा है। चेंबर के पदाधिकारियों और उद्योगपतियों ने सीएम को सुझाव देते हुए मांग किया कि झारखंड में उद्योग को बेहतर तरीके से चलाने के लिए लैंड रिकार्ड को डिजिटलाईजेसन, सिंगल विडो सिस्टम को लागू करने, केन्द्रीय उत्पाद सीमा शुल्क और ब्रिकीकर के छूट की सीमा बढ़ाने, रोड परमीट में छूट की सीमा बढ़ाने के साथ बेहतर बिजली आपूर्ति बेहद जरुरी है। शिष्टमंडल में शामिल पदाधिकारियों ने सीएम के समक्ष गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र को मान्यता देने की मांग करते हुए औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने को कहा। प्रदूषण बोर्ड, उद्योग विभाग में भष्ट्राचार को दूर करने की मांग करते हुए अधिकारियों के मनमानी पर रोक की मांग की गई।

माइका उद्योग को पुर्नजीवित करने की मांग

मौकेपर शिष्टमंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यटन को उद्योग का रूप दजा दी जाए। वहीं शिष्टमंडल ने नक्सलवाद को खत्म करने के लिए गिरिडीह के मंझोले और बड़े उद्योगों को पर्याप्त मात्रा में बिजली मुहैया कराने के साथ सड़कों के निर्माण की भी मांग रखी। इस बीच बैठक में शिष्टमंडल को सीएम और उद्योग सचिव हिमानी पांडेय ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। शिष्टमंडल के पदाधिकारियों ने झारखंड की खनिजों के लिए खनन का अधिकार पट्‌टा आंवटित करने की प्रकिया में सरलता लाने की मांग करते हुए कहा कि यह सुविधा होने से उद्योगपतियों को व्यापार करने में सहुलियत होगी। इसके अलावा सेलटैक्स की ओर से दूसरे राज्यों की सीमा पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की। जिसे दूसरे राज्यों से झारखंड में प्रवेश करने वाले अवैध समानों की आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो। शिष्टमंडल ने सीएम से गिरिडीह और कोडरमा में मृतप्राय माइका उद्योग को पुर्नजीवित करने के लिए खनन की लीज दोनों जिलों के माइका व्यापारियों को देने की मांग की।