पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैं हूं चैंपियन कार्यक्रम में खेल सामग्री का वितरण

मैं हूं चैंपियन कार्यक्रम में खेल सामग्री का वितरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युनिसेफरांची और नेहरू युवा केंद्र गिरिडीह के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मैं हूं चैपियन कार्यक्रम का आयोजन कल्याडीह में किया गया। जिसकी अध्यक्षता सिकदारडीह पंचायत की मुखिया पार्वती देवी ने की। वहीं कार्यक्रम का संचालन अविनाश कुमार साव ने किया। कार्यक्रम में समाजसेवी अरूण शर्मा जिला समन्वयक प्रेरणा भारती के अगुवाही में की गई। कार्यक्रम में कई कल्बों से 50 बच्चे उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्पोर्टस किटस का वितरण किया गया। जिसमें मुखिया पार्वती देवी ने अविनाश कुमार को ट्रेकसूट वितरण कर सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे क्लब के कई बच्चों को स्पोर्ट किटस देकर मुखिया और संस्था के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। इस दौरान मुखिया पार्वती देवी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वहीं समाजसेवी अरूण शर्मा ने कहा कि बच्चों को हर क्षेत्र में चैंपियन बनने की जरूरत है।

ताकि उनका संपूर्ण विकास हो सके। इसलिए बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए मैं हूं चैंपियन कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। जिससे बच्चे क्षेत्र में विकास कर सके और देश में एक इसकी एक अलग पहचान बन सके। वहीं जिला समन्यवक प्रेरणा भारती ने कहा कि बच्चों के अंदर छूपी प्रतिभा को निखारने की जरूरत है तभी वे आगे बढ़ सकते है।

इन सामाग्रियों का हुआ वितरण

कार्यक्रममें उपस्थित विभिन्न कल्बों से आए बच्चों को स्पोर्ट किटस का देकर सम्मानित किया गया। जिसमें फूटबॉल 8, बॉलीबाल 10, तीन रंग का बंडी रेडियम 60, पीला केप 24, ट्रेकसूट एक, येअर पंप एक, भिसील चार, मीटर टेप चार, कोण रेड 10 समेत कई प्रकार के स्पोर्टस किटस का वितरण किया गया। कार्यक्रम में समाजिक कार्यकर्ता अनुप सिंह, क्लब के सदस्य श्याम सुंदर साव, संजना राज, बजरंगी रंजन, चंदन कुमार, सजीदा पांडेय, अविनाश कुमार के अलावा सजीदा पांडेय, आश्विनी, मोहन दास, प्रिया पांडेय, िरंकी, सीमा समेत कई मौजूद थे।