डोनर को सम्मान देगा रेडक्रॉस
भारतीयरेड क्रॉस सोसाईटी गिरिडीह की बैठक रविवार को शहर के रेड क्रॉस भवन में हुई। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लड बैंक संस्था के सचिव सुबोध प्रकाश ने मौजूद सदस्यों से कहा कि जेएसएसीएस की ओर से 10 हजार रुपए का चेक सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए गिरिडीह को मुहैया भी करा दिया गया है।
सचिव की ओर से जानकारी दी गई कि रेड क्रॉस को मिला चेक रेड क्रॉस के संस्था में जमा करा दिया गया है। सचिव श्री प्रकाश ने कहा कि आगामी 15 फरवरी को शहर के श्याम सेवा समिति भवन में शहर के रक्तदाताओं और रक्तदान से जुड़े संस्था को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बताया कि 15 फरवरी को होने वाले सम्मान समारोह के मुख्य अतिथ डीसी होंगे। साथ ही बैठक में समारोह के लिए आमंत्रण कार्ड छपवाने का निर्णय लिया गया। कहा कि रक्त ऐसी चीज है जिसके समय पर नहीं मिलने से कई लोगों की जान जा चुकी है। रक्त देकर किसी की जान को बचाने को बचाने से बेहतर कार्य और क्या हो सकता है। लोग इस तरह की भ्रांतियों में रहते है कि रक्त दान करने से शरीर में कमजोरी आती है। लेकिन ऐसी बात नहीं है। किसी खास समय के अतंराल पर रक्त दान करने से शरीर पर किसीतरह का प्रभाव नहीं पड़ता है। इस दिशा में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
इस बीच बैठक में रेड क्रॉस के कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे, वहीं बैठक में अरविंद कुमार, रिंकेश कुमार, मदन विश्वकर्मा, दिनेश खेतान, संजय कुमार, मुकेश जालान, चंदन केडिया और डब्बू अग्रवाल भी मौजूद थे।