पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध कोयला लदा वाहन जब्त, चालक और खलासी मौके से हुए फरार

अवैध कोयला लदा वाहन जब्त, चालक और खलासी मौके से हुए फरार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | गिरिडीहमुफ्फसिल थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के लेदा स्थित वंशीडीह मोड़ से अवैध कोयला लदे मालवाहक पिकअप वैन को जब्त किया। जबकि वाहन का चालक और खलासी फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों को यह गुप्त सूचना मिली कि लेदा के दुर्गा पहाड़ी से अवैध कोयला लदा एक वाहन पहाड़ी से निकल रहा है। सूचना मिलने के बाद थाना के दारोगा सुनील सिंह की अगुवाई में टीम गठित कर दुर्गा पहाड़ी पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस वाहन को देख वाहन चालक ने वाहन लेकर भागने की की कोशिश की। वाहन को भागते देख पुलिस अधिकारियों और जवानों ने वाहन को खदेड़ना शुरू किया और कोयला लदे वाहन को वंशीडीह मोड़ के समीप जब्त कर लिया, इधर वाहन में चार टन अवैध कोयला लदा था। पुलिस जांच में जुटी है कि वाहन में लदा कोयला किस व्यापारी का है और यह कोयला कहां जा रहा था, यह पता नहीं चल पाया है।