शहरी स्वशासन को लेकर कार्यक्रम आज
गिरिडीह | सामाजिकपरिवर्तन संस्थान ने आगामी कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सचिव उमेश कुमार ने अगामी परियोजना शुरू करने की बात कही। कहा कि सामाजिक परिवर्तन संस्थान गिरिडीह जिले में करीब 10 सालों से शहरी स्वशासन में लोकभागीदारी निभा रही है। साथ ही शहरी गरीबी उपशमन और जनप्रतिनिधियों के क्षमतावर्द्धन को लेकर बैठक, शिक्षण, प्रशिक्षण, कार्यशाला, सम्मेलन समेत कई कार्यक्रम आयोजित करती चली रही है। इस कड़ी के तहत योजनाओं के निर्माण में लोकभागीदारी कायम करने के साथ-साथ संसाधन की उपलब्धता और स्रोत आदि को लेकर राज्य के शहरी स्वशासन का समावेशी परियोजना का उदघाटन सोमवार को किया जाएगा। जो नगर पर्षद के सभा भवन में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नप अध्यक्ष दिनेश यादव करेंगे।