पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढाई करोड़ से आधुनिक बनाया जाएगा गिरिडीह बस पड़ाव को

ढाई करोड़ से आधुनिक बनाया जाएगा गिरिडीह बस पड़ाव को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीहबस पड़ाव आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस होगा। इसकी आधारभूत संरचना भी काफी मजबूत होगी। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ पूरी तरह से बस स्टैंड की रिमॉडलिंग की जाएगी। जिसमें कुल 2 करोड 31 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। झारखंड सरकार नगर विकास विभाग से गिरिडीह नगर पर्षद को यह पूरी राशि मिल चुकी है। लिहाजा जल्द से जल्द काम शुरू कराने की तैयारी में नगर पर्षद जुट गया है। शहर के लिए अति महत्वपूर्ण इस योजना की निविदा भी हो चुकी है। जिसमें जिले के तीन संवेदकों ने निविदा भरा है। बस सिर्फ खुलना बाकी है। संभावना है कि इसी माह के अंत तक निविदा फाइनल होने के साथ कार्य भी प्रारंभ कर दी जाएगी। गिरिडीह पाकुड़ नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी की मौजूदगी में निविदा खोली जाएगी। इसके अलावा बस पड़ाव के एक कोने में सुसज्जित पार्क का निर्माण किया जाएगा। जहां लोग आराम का कुछ पल बीता सकेंगे। सौंदर्यीकरण चकाचौंध व्यवस्था के बीच रात में भी लोग कुछ पल के लिए बस पड़ाव में रूकें तो सुकून मिलेगा। शौचालय की भी बेहतर व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा एक अन्य योजना के तहत बस स्टैंड में मॉल बनाने का भी प्रस्ताव है। जो पांच मंजिला होगा। जिसमें नीचे मार्केट होगा प्रथम तल पर न्यूनतम कैटेगरी का रेस्टोरंेट होगा। दूसरे तल में मध्यम कैटेगरी तीसरे चौथे तल में वीआईपी रेस्टोरेंट होगा। मॉल में लिफ्ट आदि की सुविधा भी प्रस्तावित है।

अभी की है ये स्थिति

लंबेसमय से गिरिडीह बस पड़ाव जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। चारों तरफ गंदगी ही गंदगी है। बजबजाती नालियों से चंद मिनट भी यात्रियों का ठहराव मुश्किल है। इसके अलावा शाम होते ही यह स्थल पूरी तरह से चोर, उचक्कों पॉकेटमारों के चंगुल में जाता है।

वेपर लाइट की रौशनी से जगमगाएगा पड़ाव

गिरिडीहबस स्टैंड के पूरा हिस्से में पीसीसी होगी। इसके अलावा आरसीसी का भी निर्माण किया जाएगा। बस पड़ाव टैक्सी स्टैंड की उंची चहारदिवारी होगी। चहारदिवारी भी इस तरह की कोई आसानी से उसे पार भी नहीं कर सके। साथ ही चहारदिवारी के उपर कंटीले तारों से घेराबंदी की जाएगी। दोनों यात्री शेडों की मरम्मति कर उसे सुसज्जित किया जाएगा। जहां यात्रि राहत महसूस कर सके। चहारदिवारी के भीतर चारों तरफ फूल पेड़ लगाए जाएंगे। लाइटिंग की चकाचौंध व्यवस्था की जाएगी। पड़ाव के बीच में हाईमास्ट लाईट लगाने के साथ-साथ चहारदिवारी के चारों ओर वेपर लाईट लगाई जाएगी।

बस पड़ाव जिले का एक आकर्षण होगा

^गिरिडीहजिले के लिए बस पड़ाव खास होगा। इसके सौंदर्यीकरण का काम इसी माह के अंत तक शुरू होने वाला है। एक सप्ताह के भीतर निविदा फाइनल की जाएगी। सरकार से पूरी राशि मिल चुकी है। जिससे बस पड़ाव टैक्सी स्टैंड को सुसज्जित आधुनिकीकरण किया जाएगा। इससे निश्चित रूप से नगर पर्षद के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।\\\'\\\' श्रवणकुमार, कार्यपाल पदाधिकारी, नप गिरिडीह

गिरिडीह बस पड़ाव का मुख्य द्वार।