- Hindi News
- ज्योति विद्यालय को हरसंभव मदद दी जाएगी : शाहाबादी
ज्योति विद्यालय को हरसंभव मदद दी जाएगी : शाहाबादी
सिहोडीहस्थित पटेल नगर में जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल का दूसरा स्थापना दिवस एक समाराेह आयोजित कर मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि यदुनंदन पाठक उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर की। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। समारोह में विद्यालय के निदेशक सहदेव कुमार ने विद्यालय के बारे में विस्तार से बातें रखी और कहा कि नर्सरी से दशम तक अंग्रेजी माध्यम पर आधारित यह स्कूल क्षेत्र के सभी वर्गों को अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से खोला गया है। विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल के बच्चों के कार्यक्रम को देखकर बचपन में खाे गए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते नन्हे कलाकार।
कार्यक्रम को उद्घाटन करते विधायक अन्य।
मौके पर ये लोग मौजूद
संचालनस्कूल के प्रधानाध्यापक जयनंदन राना ने किया। मौके पर रामेश्वर पंडित, रामप्रसाद वर्मा, शंकर पंडित, दिनेश यादव, संजय सिंह, अनुप सिन्हा, सीताराम वर्मा, अशोक पंडित, प्रमोद पंडित, ओमप्रकाश, रामदेव, संतोष कुमार, मीरा कुमारी, संजय कुमार समेत कई मौजूद थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने अतिथियों को किया मुग्ध
विद्यालयके स्थापना समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं जिनमें प्रिती कुमारी, रितिक यादव, चंदन सागर राना, शशिनंदन, अभिषेक आर्यन, ललिता कुमारी, आलम अंसारी, अनिल दास, महेश पंडित, अभिनव आर्यन, संध्या कुमारी, सवाना खातून, स्वेता सागर, कुंदन सागर राना और प्रवीण पंिडत ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। जिसमे गीत-संगीत, नृत्य शिक्षाप्रद एकांकी नाटक प्रस्तुत किया। जिसे अतिथि डीएससी निर्मला कुमारी बगेड़िया ने प्रशंसा की। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय यदुनदंन पाठक, दीपक पंडित, संदीप शर्मा ने भी विद्यालय के कार्यक्रम में अपनी बातें रखी।
विद्यालय के स्थापना दिवस पर बच्चों ने दिखाया जौहर