- Hindi News
- रेड क्रॉस में भारत स्वाभिमान के योग शिविर की तैयारी हुई पूरी
रेड क्रॉस में भारत स्वाभिमान के योग शिविर की तैयारी हुई पूरी
भारतस्वाभिमान न्यास की बैठक रविवार को पुराने जेल परिसर में हुई। महामंत्री बबीता श्रीवास्तव ने बताया कि 10 फरवरी से रेड क्रॉस में होने वाले योग शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई है। 20 फरवरी तक चलने वाले दस दिवसीय शिविर के लिए 25 सदस्यों का निबंधन किया जा चुका है। शिविर के लिए 15 सदस्यों का और निबंधन किया जाना है। महामंत्री ने कहा कि इस शिविर में सदस्यों को योग से जुड़ी कई क्रियाओं की जानकारी दी जाएगी।