पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गायत्री परिवार ने किया कपड़ों का वितरण

गायत्री परिवार ने किया कपड़ों का वितरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | गायत्रीपरिवार गिरिडीह के तत्वाधान में बदगुंदा में चल रहे गायत्री महायज्ञ को लेकर रविवार को भगवान बजरंग बली की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा की गई। गयत्री परिवार ट्रस्ट के संयोजक कामेशवर सिंह की अगुवाई में हुए प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान नशा,आलस्य, क्रोध, मांसभक्षण, बेईमानी और असंसदीय भाषा के इस्तेमाल पर रोक रखने का संकल्प कराया गया। मौके पर डा. कुलदीप नारायण ने कई ग्रामीणों के आंखो की जांच नि:शुल्क करते हुए दवाई मुहैया कराई। वहीं ग्रामीणों के बीच यज्ञ के क्रम में धोती-साड़ी का भी वितरण किया गया। इस दौरान ट्रस्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि अब गांव में कोई निवस्त्र नहीं रहेगा, वितरण के क्रम में गांव के नौनिहालों के बीच भी कपड़ो का वितरण किया गया।