मतदाता पुनरीक्षण सह विशेष अभियान
मतदातापुनरीक्षण सह विशेष अभियान का तीसरा चरण रविवार को चलाया गया। जिसमें जिले के 1980 मतदान केन्द्रों में 2 हजार बूथ लेबल पदाधिकारी (बीएलओ) की अोर से शिविर लगा कर नए वोटरों के नाम जोड़े गए। जबकि जो लोग इस दुनियां में नहीं रहे, वैसे लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया गया। साथ ही जन मतदाताओं के नाम में त्रुटि है उसे सुधार करने के लिए दिए गए आवेदन को भी स्वीकार किया गया। इस दौरान अभियान की मॉनिटीरिंग उप निर्वाचन पदाधिकारी पीके दास कर रहे थे।
मतदान केन्द्रों में भी देखने को मिली भीड़
मतदातापुनरीक्षण को लेकर भीड़ कमोवेश शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में भी देखने को मिली। जहां 18 साल के नए वोटर अपने नाम चुनाव आयोग के निर्धारित प्रपत्र में दर्ज करवा रहे थे। कई वोटर अपने परिवार के वैसे वोटरों के नाम सूची से हटा रहे थे। जिनकी मौत हाे चुकी थी। जिले के 1980 बूथों में चल रहे अभियान को लेकर बीएलओ की और शिविर की शुरूआत सुबह से कर दी गई थी। गिरिडीह नगर पर्षद परिसर में भी बूथ संख्या 53, 54, 55 56 के लिए पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया।
मतदाता सूची पुनरीक्षण में जुटे बीएलओ।