जनता ने दिया भाजपा के जुमले का जवाब
भाजपाने अच्छे दिन का सपना दिखा देश की जनता का जनादेश ले जिस तरीके से उनके साथ दगाबाजी की और जनता के लिए बुरे दिन की शुरूआत कर दी, अब उसी भाजपा के बुरे दिन की शुरूआत दिल्ली के चुनाव परिणाम से हो गयी है। दिल्ली की जनता ने दिखा दिया है कि बहुत दिनों तक जनता से धोखेबाजी नहीं की जा सकती है। जनता ने भी उसी तरीके से उनके चुनावी जुमले का माकूल जवाब दे दिया। ये बातें भाकपा माले नेता राजेश यादव ने मंगलवार को बयान जारी कर कही।
केंद्र सरकरा ने झूठा श्रेय लेने का प्रयास किय
अंतर्राष्ट्रीयकारणों से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में आयी कमी पर भी धूर्ततापूर्ण तरीके से जैसा झूठा श्रेय लेने की कोशिश की यह सब दिल्ली की जनता ने देखी और 8 महीनों में आम लोगों के एक भी बुनियादी सवालों पर सरकार ने सिवाय लफ्फाजी के कुछ भी नहीं किया। इन सभी चीजों का करारा जवाब दिल्ली की जनता ने अहंकार में डूबी ’राजनीतिक पाखंडी’ भाजपा को दे दिया है। भाजपा को आने वाले दिनों में दूसरे राज्यों में होनेवाले चुनावों में भी जनता ऐसा ही जवाब देगी।