नप अध्यक्ष ने किया रैन बसेरा का उदघाटन
गिरिडीह | बसस्टैंड स्थित नवनिर्मित रैन बसेरा का उदघाटन नगर पर्षद के अध्यक्ष दिनेश यादव ने साेमवार को किया। 21.51 लाख की लागत से निर्मित रैन बसेरा से शहर के गरीबों को आशियाना नसीब होगा जहां ठिठुरती ठंड से गरीबों का रात गुजारना मुश्किल साबित होता था। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए नप अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि रैन बसेरा में गरीबों के हर बुनियादी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। विदित हो कि रैन बसेरा की मांग को लेकर रिक्शा चालक संघ ने वर्षो से आंदोलन कर रखा था।