पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एन्वॉय फाउंडेशन ने दंत शिवर लगा रोगियों का किया ईलाज

एन्वॉय फाउंडेशन ने दंत शिवर लगा रोगियों का किया ईलाज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एन्वॉयफांउडेशन और उद्धव डेंटल क्लिनिक के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को शहर के डाक्टर लाईन िस्थत उद्धव डेंटल क्लिनिक में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान फांउडेशन के संस्थापक सोमेशवर ठाकुर की अगुवाई में शिविर में सौ से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। मौके पर दंत चिकित्सक डा भैरव कांत झा ने कई मरीजों के दांत जांच कर हर बार भोजन के बाद मुंह की पूरी सफाई का सलाह भी दिया। शिविर को लेकर मरीजों की मौजदूगी भी काफी रही, इस दौरान कई ऐसे मरीज की जंाच के क्रम में डा झा ने सलाह देते हुए कहा कि दांत की सफाई बेहद जरुरी है। खास कर रात को भोजन करने के बाद दांत की समुचित सफाई करने से गंभीर बीमारियों से मुक्त रहा जा सकता है। शिविर में मरीजों को नि:शुल्क दवाई भी उपलब्ध कराई गई। शिविर को सफल बनाने में राजन सिन्हा सोनू, सुरज नयन, श्री हरि सुदर्शन, संजय कुमार, रिकेंश कुमार, टीकूं सिन्हा, धनजंय कुमार का योगदान रहा।

शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक और संस्था के पदाधिकारी।