पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होमियोपैथी मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ

होमियोपैथी मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसराय मेमोरियल एलेक्ट्रो होमियोपैथी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल का उदघाटन मंगलवार को नगर पर्षद अध्यक्ष दिनेश यादव ने किया। कोलडीहा पेट्रोल पंप के समीप खोले गए इस मेडिकल कॉलेज के उदघाटन समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर नप अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि गिरिडीह के लिए यह एक अच्छी पहल है। इससे आम जनता को सस्ते में इलाज का लाभ मिलेगा। इस कॉलेज से लोगों को सुलभ तरीके से चिकित्सक बनने का अवसर प्राप्त होगा। जटिल से जटिल और असाध्य रोगों का सस्ते और सरल तरीके से इलाज की जानकारी भी लोगों को मिलेगी। उन्होंने इस कॉलेज को सहयोग की बात कही। कार्यक्रम में नप उपाध्यक्ष राकेश मोदी, जर्नादन पांडेय, रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा, स्थानीय वार्ड पार्षद, संस्थान के निदेशक आलोक कुमार, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ अखिलेश कुमार, डॉ रोमा डे, कार्तिक चक्रवर्ती, आंध्रा बैंक के शाखा प्रबंधक डॉ एस जॉबनल समेत कई लोग मौजूद थे।

कॉलेज का उद्घाटन करते नप अध्यक्ष दिनेश यादव।