- Hindi News
- नप क्षेत्र में फैली गंदगी के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत
नप क्षेत्र में फैली गंदगी के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत
गिरिडीह | शहरमें सफाई व्यवस्था में सुधार को ले भाकपा माले ने उपायुक्त को शिकायत कर पहल की मांग की है। माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा है कि शहर में गंदगी का अंबार पड़ा है। सभी वार्डों समेत शहर के सभी मुख्य सड़कों पर गंदगी पसरा पड़ा है। इसपर नप का ध्यान नहीं है। उन्होंने नप की ओर से लगाए गए डस्टबीन के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाया है। कहा है कि शहर में जितने डस्टबीन की आवश्यकता है उनमें से मात्र 25 फीसदी ही डस्टबीन लगाए गए हैं। उन्होंने वार्ड में सफाई कर्मचारी नहीं भेजे जाने की बात कह नप पर सफाई पर विशेष ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनकी मांगों पर पहल नहीं होने पर नप के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।