झाविमो करेगा भाजपा नेताओं का पुतला दहन
गिरिडीह | झारखंडविकास मोर्चा बुधवार को काला दिवस मनाएगा। उक्त निर्णय मंगलवार को पार्टी कार्यालय में संपन्न बैठक में लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ज्योतिन्द्र प्रसाद ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने लोभ लालच देकर झाविमो के विधायकों को तोड़ने का काम किया है। कहा कि भाजपा के अहंकार को दिल्ली चुनाव परिणाम ने चकनाचुर कर दिया है। केन्द्रीय समिति सदस्य नुनुलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा का नैतिक पतन हो गया है। उन्होंने बुधवार को काला दिवस मनाने की घोषणा करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत शाह, मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन करने की बात कही। बुद्विजीवी प्रकोष्ठ के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रो एचएन देव ने कहा कि नैतिक मूल्यों को ताक पर रखकर झाविमो के छ: विधायकों को तोड़ने का कार्य कर रही है। दिल्ली की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। नप अध्यक्ष सह झाविमो नेता दिनेश यादव ने मौके पर कहा कि भाजपा नीति सिद्वांत से भटक चुकी है। बैठक में मुख्य रूप से महेश राम, चुन्नुकांत सहाय, राजेश जायसवाल, प्रकाश मिश्रा, संजीव सिन्हा, जानकी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।