- Hindi News
- कांग्रेस नेता ने सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन
कांग्रेस नेता ने सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन
गिरिडीह | कोडरमालोस क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष धनजंय कुमार सिंह की अगुवाई में कांग्रेस का एक शिष्टमंडल राज्यपाल से भेंटकर भूमि अधिग्रहण मामले को लेकर केन्द्र सरकार को ज्ञापन सौंपा। सिंह ने कहा है कि पूर्ववर्ती केन्द्र की सरकार ने भूमि अधिग्रहण कानून किसानों के हित में बनाया था। उसमें पांच वर्षो तक भूमि उपयोग नही किए जाने पर जमीन किसानों को वापस दे दी जाती थी। पर मोदी सरकार ने वापसी की अवधि दस साल कर दी है जो किसानों के हित में नही है। शिष्टमंडल में सिंह के अलावा विनोद पासवान आदि शामिल थे।