- Hindi News
- दिल्ली में जीत पर आप ने गिरिडीह में निकाला जुलूस, दर्ज कराई उपस्थिति
दिल्ली में जीत पर आप ने गिरिडीह में निकाला जुलूस, दर्ज कराई उपस्थिति
दिल्लीविस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को जबरदस्त पटखनी देकर दिल्ली की सत्ता में पूर्ण बहुमत के साथ काबिज होने वाली आम आदमी पार्टी के विजय के बाद मंगलवार को आप के कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह में विजय जुलूस निकाला। पार्टी के वरीय नेता रामदेव विश्वबंधु के नेत्तृव में शहर के झंडा मैदान से निकले जुलूस में पार्टी के कई कार्यकर्ता हाथों में झाडू लेकर जुलूस में शामिल हुए।
इस दौरान जुलूस में कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के समर्थन में नारे भी लगाते रहे थे। उत्साह के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं का निकला जुलूस शहर के भ्रमण के बाद टावर चौक पहुंचा। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाडू लेते हुए दिल्ली चुनाव के जीत का जश्न मनाया। मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाते जीत की बधाई दी। इस दौरान दिल्ली जीत के बाद पार्टी के वरीय नेता श्री बंधु ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली चुनाव में आप को मिली जीत बताती है कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने दिल्ली विकास के लिए देखे सपने को वह पूरा करना जानते है। इस जीत पर पार्टी को अपने ऊपर अहंकार करने के बजाय आम लोगों की हर समस्याओं को अपनाते हुए उसे दूर करने की जरुरत है। जिसे आम व्यक्ति का भरोसा आप पर और बढ़े, इस बीच जुलूस में सुरेन्द्र प्रसाद बर्मन, सूर्यकांत तर्वे, राजीव मिश्रा, राजेश बोस, मो. असलम, कैसर अली, अफाक नौशाद, बैजनाथ प्रसाद बैजू, मो. अख्तर, विजय कुमार लोहरी, मुन्ना, महेश अमन, संजय कुमार, गोपाल कुमार साहा, अमित कुमार सिंह, अमित कुमार समेत काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
विश्वबंधु के नेतृत्व में हाथों में झाड़ू लेकर लेकर निकाला जुलूस
विजय जुलूस में शामिल आप के समर्थक।