दिल्ली ने भाजपा को दिखाया आईना
दिल्लीकी मतदाताओं ने भाजपा को आईना दिखाया है। इसके बाद भी भाजपा सचेत नहीं हुई तो आने वाले समय में बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल में हाेने वाले चुनाव पर भी इसका असर पड़ेगा।
ये बातें झाविमो नेता सह पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने मंगलवार को एक ब्यान जारी कर कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को 50 वर्ष के शासनकाल में जितना घमंड नहीं थी उससे ज्यादा घमंड भाजपा की सरकार को पिछले एक वर्ष में हुई। लेकिन दिल्ली की जनता ने भाजपा के घमंड को चूर चूर कर दिया। दिल्ली का चुनाव एक अजूबा चुनाव रहा। छोटे से राज्य में प्रधानमंत्री की कुल 17 रैलियां हुई। एक हजार विधायक, राज्य सभा सांसदों को लेकर कुल 350 सांसद चुनाव कार्य में लगाए गए। विभिन्न राज्यों के छह मुख्यमंत्री लगाए गए। 50 केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्याें के 70 मंत्री भी इस चुनाव कार्य में लगाए गए। बावजूद दिल्ली की जनता ने भाजपा को 70 में मात्र 3 सीट पर ही समेट दी। इसलहए भाजपा नेताओं को अब सबक सीखना चाहिए। इसका प्रभाव अब बिहार, यूपी और बंगाल की चुनाव पर भी पड़ सकता है। दिल्ली की मतदाताओं ने भाजपा को आईना दिखाया है। जिस जनता ने उन्हें लोक सभा चुनाव में सभी सीटों पर उन्हें जीत दिलाई अब वहीं मतदाताओं ने उन्हें मात्र तीन सीट दिया।