पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लावरिस महिला की संस्था ने की मदद

लावरिस महिला की संस्था ने की मदद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सृजनएक नई पहल संस्था के प्रयास से एक लावारिस महिला की जान बची। जब संस्था के पदाधिकारियों को यह जानकारी मिली कि 80 वर्ष की एक अज्ञात महिला गिरिडीह सदर प्रखंड अर्न्तगत बक्सीडीह के कस्तूरबा मध्य विद्यालय के बाहर लावारिस अवस्था में पड़ी है।

पदाधिकारियों को यह भी जानकारी मिली कि विद्यालय के बाहर पड़ी महिला बीते कई दिनों से भूखी-प्यासी है। तो संस्था के अध्यक्ष सुरज नयन, सचिव रिकेश कुमार, रंजीत सिन्हा, शिवपूजन कुमार, श्रीहरि सुदर्शन और नागेन्द्र कुमार ने मारवाड़ी युवा मंच से संपर्क साधते हुए वयोवृद्ध महिला को सदर अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस मुहैया कराने की अपील की। जिसके बाद मंच के पदाधिकारी बांके बिहारी शर्मा ने सृजन की अपील के बाद संस्था को तुंरत एबूलेंस उपलब्ध कराया। वहीं एबूलेंस मिलने के बाद संस्था के पदाधिकारियों ने स्कूल के बाहर लावारिस अवस्था में पड़ी महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां संस्था के पदाधिकारियों की मौजदूगी में ही वयोवृद्ध महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया और महिला का इलाज शुरू हो गया। संस्था के इस काम की पूरे शहर में तारीफ की जा रही है। लोगों को इससे सेवा का संदेश भी मिला है।

नाजुक है महिला

की हालत

इधरसंस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि बीते कई दिनों से भूखी रहने के कारण महिला की शारीरिक स्थिती काफी खराब हो गई है। मौके पर ही संस्था के पदाधिकारियों ने वयोवृद्ध महिला को खाने के लिए बिस्कुट, ब्रेड, और फल दिया। हालांकि महिला की िस्थति खराब रहने के काण ही बक्सीडीह के स्थानीय लोगों ने भी महिला को खाने के लिए भोजन उपलब्ध कराया। इधर चिकित्सकों ने महिला के इलाज के क्रम में बताया कि हालात देखते हुए अस्पताल की और से महिला को पहले इलाज कर स्वस्थ किया जाएगा। और बाद में सृजन संस्था द्वारा महिला को शहर के वृद्धाआश्रम में रखने की व्यवस्था कराई जाएगी।

कई दिनों से भूखी-प्यासी लावारिश पड़ी थी स्कूल के बाहर, अस्तपताल में भर्ती कराया