पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीएल परियोजना में छापेमारी, कोयला जब्त

सीसीएल परियोजना में छापेमारी, कोयला जब्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | मुफ्फसिलथाना क्षेत्र के 18 नंबर में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर 25 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया है। वहीं मौके पर 18 नंबर में पहले से मौजूद खंता संचालक और मजदूर भागने में सफल रहे। मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह एसपी क्रांति कुमार गढ़िदेशी के निर्देश पर 18 नंबर के आसपास के क्षेत्रों में छापामारी की गई। जहां खंता संचालकों द्वारा खंता से अवैध कोयला निकाल कर बाहर रखा गया था। सूचना के बाद थाना प्रभारी अजय साहु ने पुलिस बलों के साथ 18 नंबर में छापेमारी कर कोयले की बरामदगी की। छापामारी के दौरान दो दर्जन से अधिक खंता चालू स्थिति में मिला, वहीं इन खंतों के बाहर कोयले का 25 टन का स्टॉक डंप किया हुआ बरामद किया गया। पुलिस की ओर से किए गए छापेमारी में कई खंता संचालक फरार होने में सफल रहे। पुिलस ने मौके पर जब्त किया हुआ कोयले का स्टॉक सीसीएल को सुपुर्द कर दिया है। गौरतलब है कि सीसीएल में कोयला चोरी प्रयासों के बाद भी रुकी नहीं है।