डीजीपी आपके द्वार कार्यक्रम 11 को
गिरिडीह | डीजीपीआपके द्वार कार्यक्रम के तहत आगामी 11 फरवरी को डीजीपी राजीव कुमार गिरिडीह चेंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग में वार्ता कर शहर की समस्याओं से अवगत होगें। एसपी के अनुसार शहर में व्याप्त समस्याओं को लेकर वार्ता किया जाएगा। वहीं चेंबर के सचिव निर्मल झुनझूनवाला ने बताया कि तीन मुद्दों पर डीजीपी से वार्ता की जाएगी। जिसमें शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था को सुधारने की मांग किया जाएगा। संवेदनशीलता मामले में भी डीजीपी से वार्ता कर शहर की सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था पर चेंबर विचार रखेगा। साथ ही पुलिस विभाग को विशेष पावर का अधिकार देते हुए दडांधिकारी के पावर मुहैया कराने की मांग की जाएगी।