सुकीर्ति ने बढ़ाया गिरिडीह का मान
गिरिडीह | कमलानेहरू कन्या मध्य विद्यालय की छात्रा सुकीर्ति केशरी ने अपनी प्रतिभा के बल पर जिले का नाम झारखंड में बढ़ाया है। विदित हो कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित बाल समागम में सुकीर्ति ने प्रखंड से लेकर राज्य स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम सथान हासिल किया है। मंगलवार को आयोजित समारोह में सुकीर्ति को सम्मानित किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि तौजूद नप अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती है। जरूरत है सही अवसर प्रदान करने की। कहा कि उचित अवसर सही प्लेटफार्म मिले तो सरकारी विद्यालय के छात्र भी करिश्मा कर सकते है। वकद्यालय के प्रधानाध्यापक दिगबंर प्रसाद ने कहा कि सरकारी विद्यालय के छात्रों में भी प्रतिभा की कमी नही है।