रेड क्रॉस में पतंजलि का योग शिविर शुरू
भारतस्वाभिमान पतजंलि योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को 11 दिवसीय योग शिविर की शुरूआत शहर के रेड क्रॉस भवन में हुई। इस दौरान शिविर का उद्घाटन रेड क्रॉस के सचिव सुबोध प्रकाश पूर्व नप अध्यक्ष पूनम प्रकाश ने संयुक्त रूप से द्वीप जलाकर किया। इस दौरान शिविर को संबोधित करते हुए सचिव ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वस्थ रहने के लिए अपनी प्राचीन सभ्यता से जुड़े योग को अपनाना चाहिए। मौके पर पूर्व नप अध्यक्ष ने योग को चिकित्सा पद्धति के साथ-साथ जीनव शैली बताते हुए कहा कि अगर युवी पीढ़ी इस शैली को सही से अपनाएं, तो निश्चित ही देश की पीढ़ी स्वस्थ रहते हुए समाज के बेहतरी के लिए कई कार्य कर सकते है। उन्होंने मौजूद लोगों को नित दिन योग कर शरीर को स्वस्थ बनाए रखने की सलाह भी दी। इस दौरान शिविर के प्रशिक्षक नवीनकांत सिंह ने कहा कि मोटापा सारे रोगों की जननी है और इसी मोटापा के कारण डायबिटीज, उच्चरक्तचाप, ह्दय रोग, कमर दर्द समेत अन्य बीमारियां काफी तेजी के साथ फैल रही है।
क्रोध आलस से दूर रहने की सलाह दी
इसबीच शिविर में प्रशिक्षिका निर्मला कौर और योग शिक्षक मोहन बगेड़िया ने कहा कि योग कर व्यक्ति खुद को आलस्य और क्रोध से भी दूर रह सकता है। इधर शिविर में प्रणायाम, आसन, एक्यूप्रेशर के अलावा प्राकृतिक चिकित्सा की जानकारी दी गई। शिविर में 50 से अधिक साधक योग की जानकारी ले रहे है। जबकि शिविर में चन्द्रहास कुमार, महुल प्रशारी, जिला प्रभारी पुनम बरनवाल, संजय डंगाईच, विजय गुप्ता समेत योग समिति के पदाधिकारी और साधक मौजूद थे।