पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य धनी, जनता गरीब : जयप्रकाश

राज्य धनी, जनता गरीब : जयप्रकाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह . मोदीसंदेश को जनजन तक पहुंचाने के लिए भाजपा नेता जयप्रकाश वर्मा ने सदर प्रखंड के अलगुन्दा, गादी, मिर्जागंज, बंसाीडीह, घोसासिंघा, कंडाडाबर, जैनीगुरहा, बजटो, गोंदलीटांड, सिमरिया, चंगरबासा, खुटटाबांध आदि का दौरा कर ग्रामीणों से मिले। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता प्रो जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि झारखंड प्रदेश खनिज संपदाओं से परिपूर्ण है उसके बाद भी झारखंड के निवासी गरीब है। इसका मुख्य जिम्मेवार यहां की निकम्मी झामुमो कांग्रेस की सरकार है। यहां की धरती अमीर है लेकिन यहां बसने वाले लोग गरीब है फटेहाल हैं। गरीबों की कोई नीति सरकार ने तय नहीं की है। गरीब और गरीब होते जा रहे है। इस राज्य का विकास भाजपा ही कर सकती है।