पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झामुमो ने टेकलाल को याद किया

झामुमो ने टेकलाल को याद किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह . झामुमोजिला कार्यालय गिरिडीह में शनिवार को झामुमो के संस्थापक एवं झारखंड आंदोलन के अग्रणी महापुरुष स्व टेकलाल महतो की तीसरी पुण्य तिथि मनाई। मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज हम जिस झारखंड राज्य के निवासी हैं उसके गठन में टेकलाल बाबू की अहम भूमिका रही है। स्व महतो दलित, गरीब, पिछड़ों, शोषितों, वंचित के मसीहा थे। कहा कि टेकलाल महतो एक महान समाजसेवी, शिक्षाविद एवं हमेशा गरीबों के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति थे। पुण्य तिथि के मौके पर जिला सचिव संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू, राकेश रंजन, अभय कुमार सिंह, मो कलीम, मो अमजद, मो फिरोज, शेखर यादव, मो शाहिद, जानकी महतो, पप्पू रजक, मो आफताब खान, बबलू यादव आिद मौजूद थे।