डीसी की जिलाध्यक्षों संग बैठक
समाहरणालयसभागार में शनिवार को डीसी दीप्रभा लकड़ा ने विभिन्न पार्टियों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर बूथ परिवर्तन पर चर्चा की। विदित हो कि जिले के 62 बूथ जर्जर भवनों में स्थित है, विगत लोकसभा चुनाव में ऐसे बूथ पर कई राजनीतिक दलों के लोगो ने एतराज जताया था।
जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग के निर्देश पर जर्जर भवनों में स्थित मतदान केन्द्र परिवर्तन के लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। बैठक की अध्यक्षता डीसी श्री लकड़ा ने किया। उपनिर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार ने बैठक की बावत बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ संपन्न बैठक में 62 जर्जर भवनों में स्थित मतदान केन्द्र पर चर्चा होनी थी। बैठक में मौजूद जिलाध्यक्षों ने मतदान केन्द्र परिवर्तन पर एतराज जताया, कहा कि बगैर किसी जांच के मतदान केन्द्र परिवर्तन उचित नहीं होगा। बावजूद धनवार के छ: गिरिडीह के एक मतदान केन्द्र परिवर्तन पर सहमति बनी। बाकी मतदान केन्द्र पर डीसी ने संबंधित प्रखंड के बीडीओ सीओ से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के बाद बूथ परिवर्तन का निर्णय लिया जाएगा। डीसी ने बीडीओ सीओ को प्रखंड स्तर पर ही समीक्षा करने का निर्देश दिया है। समीक्षा रिपोर्ट नौ अक्टूबर तक मांगा गया है, रिपोर्ट के बाद मामले में दस अक्टूबर को अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
एक हजार आबादी पर छह सौ वोटर
जानकारीके अनुसार प्रति हजार आबादी पर लगभग छ: से साढ़े छ: सौ वोटर है, इनमें महिलाओं की संख्या काफी कम है। चुनाव आयोग ने जेंडर अनुपात में संतुलन लाने का निर्देश दिया है। बैठक में डीसी के अलावा एसी रवीन्द्र कुमार सिंह, सदर एसडीओ जुल्फीकार अली, डीपीआरओ बीरू कुशवाहा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय सहित बसपा एनसीपी के जिलाध्यक्ष सहित सभी प्रखंडों के बीडीओ सीओ मौजूद थे। जेंडर अनुपात पर भी चर्चा की गई।
िवभिनन्न दलों के िजला अध्यक्षों के साथ बैठक करते डीसी।