- Hindi News
- मासिक लोक अदालत में हुई एक लाख 80 हजार राजस्व की प्राप्ति
मासिक लोक अदालत में हुई एक लाख 80 हजार राजस्व की प्राप्ति
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकार की ओर से व्यवहार न्यायालय के प्रागंण में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जल गिरेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हुए संपन्न इस लोक अदालत में कुल 16 मामलों का निष्पादन किया गया। साथ ही एक लाख 80 हजार रुपए राजस्व की वसूली की गई। इसमें पीठ संख्या एक प्रधान न्यायाधीन कुटुंब न्यायालय बीएन पांडेय की पीठ से दो पारिवारिक वादों का निष्पादन किया गया। वहीं पीठ संख्या एक जिला जज वन पीके चौबे के बैंच से चार वादों का निष्पादन किया गया जिसमें 65 हजार रुपए राजस्व की प्राप्ति की गई। यह मामला प्रीलिटिगेशन से संबंधित था। वहीं पीठ संख्या दो न्यायिक दंडाधिकारी बीबी गौतम के पीठ से तीन आपराधिक मामलों का आपसी सुलह द्वारा निष्पादन किया गया। पीठ संख्या तीन योगेश कुमार अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के पीठ से दो मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं पीठ संख्या चार से न्यायिक दंडाधिकारी राजेश सिन्हा के बेंच से पांच विद्युत वादों का निष्पादन किया गया साथ ही एक लाख 15 हजार रुपए राजस्व की वसूली की गई। इस बारे में डीएलएसए के सचिव कमल कुमार श्रीवास्तव ने कहा पूजा के बावजूद पक्षकारों ने अपने मामले निष्पादन कराने में रूचि दिखाई। इस तरह लोक अदालत का लाभ उठाना चाहिए।