- Hindi News
- उउवि सुतरी में दसवीं के बच्चों को दी गई विदाई
उउवि सुतरी में दसवीं के बच्चों को दी गई विदाई
गोला | उत्क्रमितउच्च विद्यालय सुतरी में बुधवार को दशम वर्ग के बच्चों के लिए स्कूली शिक्षकों और प्रबंधन समिति द्वारा आशीर्वचन सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रसाद ने दशम कक्षा की परीक्षा देने वाले बच्चों को शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी बच्चों के एक एक कमल देकर आगे चलकर अच्छे आचरण के साथ स्कूल का भी नाम रोशन करने को कहा। इस वर्ष स्कूल के 72 छात्र मैट्रिक परीक्षा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मौके पर गोविंद उपाध्याय, राजेश कुमार खन्ना, मोतिलाल महतो, लक्ष्मण बेदिया, सत्यनारायण, लक्ष्मी, ममता कुमारी, केदारनाथ मांझी, विनोद उपाध्याय आदि मौजूद थे।