खुद की दुकान को किया आग के हवाले
मगनपुर | संग्रामपुरके एक व्यक्ति ने अपने ही किराना दुकान में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी और दुकान के अंदर स्वयं को बंद कर लिया। इससे दुकान का पूरा सामान तो जलकर राख हो गया, लेकिन ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जाता है कि रतन साव का अपनी प|ी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और उसी से गुस्साए रतन ने घटना को अंजाम दिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि रतन साव और उसकी प|ी में बराबर लड़ाई-झगड़ा आए दिन होते रहता है। एक सप्ताह पूर्व उसकी प|ी ने इसकी शिकायत गोला थाना में भी की थी। रतन ने बताया कि दुकान में तीस हजार रुपए के सामान थे।