पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन के धक्के से खंभा गिरा, आवागमन बाधित

वाहन के धक्के से खंभा गिरा, आवागमन बाधित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोला | थानाक्षेत्र के गोला- बरियातू मार्ग के कालीनाथ चौक के समीप बुधवार की सुबह वाहन के धक्के से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि सड़क किनारे बिजली विभाग द्वारा लगाये गये सीमेंट के पोल को एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे पोल बीच सड़क पर गिर कर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण मार्ग पर चलने वाले वाहनों का आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गया। साथ ही एक घंटा विद्युत आपूर्ति भी ठप रही। इसकी सूचना मिलते ही विभाग के कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले पोल को सड़क से हटाया। इसके बाद नया पोल लगाया गया। जिसके बाद से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो पाई।