- Hindi News
- पीएम नरेंद्र मोदी, अमित साह और रघुवर का पुतला फूंका
पीएम नरेंद्र मोदी, अमित साह और रघुवर का पुतला फूंका
मोदी, अमित और रघुवर दास का पुतला दहन करते झाविमो नेता।
भास्कर न्यूज | रामगढ़
विधायकोंको पद और पैसे का लालच तथा खरीद-फरोख्त का आरोप लगाकर रामगढ़ जिले के झाविमो नेताओं ने बुधवार को सुभाष चौक के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह और मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया। पुतला दहन से पूर्व झाविमो नेताओं ने नेहरू रोड स्थित कार्यालय से जुलूस भी निकाला। जुलूस जिला कार्यालय से निकलकर गोलारोड, लोहार टोला रोड, मेनरोड होते हुए सुभाष चौक पहुंचा। जहां जुलूस में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित साह और रघुवर दास के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए तीनों का पुतला फूंका। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोविंद बेदिया और विजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा गठबंधन के पास पूर्ण बहुमत होने के बावजूद मंत्रीमंडल का विस्तार नहीं कर विधायकों को पद और पैसे का लालच देकर तोड़ने का काम कर रही है। जिससे राज्य में राजनीतिक अस्थिरता उत्पन्न हो रही है। झाविमो नेताओं ने राज्यपाल से संविधान के तहत नवीन जायसवाल, अमर बाउरी, गणेश गंझू तथा विधायक आलोक चौरसिया की सदस्यता समाप्त करने की भी मांग की। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमल दुबे, अजीत गुप्ता, दुर्गाचरण प्रसाद, संदीप जायसवाल, राजेश गंझू, सुनीता देवी, बबीता, पंकज, बंटी, सुखदेव, छोटेलाल, दिलीप, प्रमोद प्रसाद शामिल थे।