सीडीपीओ ने सेविका के खिलाफ भेजी रिपोर्ट
गोला. सीडीपीओसविता कुमारी वर्मा ने सिरका के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 139 के सेविका प्रभा देवी के चयन को रद्द करने के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि केंद्र के बराबर बंद रहने एवं सेविका द्वारा मनमानी करने की शिकायत मिली थी। इसी के तहत केंद्र की जांच महिला पर्यवेक्षिका नीतू कुमारी से कराया गया था। पर्यवेक्षिका से प्राप्त प्रतिवेदन से स्पष्ट होता है कि सेविका केंद्र पर कार्यरत ही नहीं है। तो टीएचआर ही कराती है। साथ ही सेविका बराबर केंद्र से गायब रहती है। सीडीपीओ ने अनुशंसा में कहा है कि पर्यवेक्षिका से मिले जांच प्रतिवेदन पर उन्होंने स्वयं केंद्र की जांच की जिसमें सारे आरोप सही पाए गए। जो अनियमितता का घोतक है।