गोला : मेगा लोक अदालत कल
गोला. झारखंडसरकार के निर्देश पर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए बीडीओ केके बेसरा ने बताया कि इस दौरान लंबित पड़े आपराधिक मामलों अन्य मुकदमों का त्वरित निष्पादन किया जायेगा। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के वैसे लोगों से शामिल होने की अपील की है जो पिछले कुछ वर्षों से मुकदमे के चक्कर में परेशान है।