पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक और बाल संसद की बैठक

शिक्षक और बाल संसद की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंडक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लेवाटांड में शनिवार को स्कूल प्रांगण में शिक्षक और बाल संसद की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता फूल कुमारी ने की। इस दौरान झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा संचालित प्रयास कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही स्कूल परिसर में साफ सफाई पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता को बताया गया। मौके पर मेहीलाल हांसदा, सुरेश राम रजवार, वासुदेव मांझी, ग्राशिस अध्यक्ष पार्वती देवी, सुखन कुमार, मलिन सोरेन, अनिता कुमारी, जलेश्वरी कुमारी, मीनाक्षी कुमारी मौजूद थीं।