प्रशासन की पहल पर हुआ इलाज
मगनपुर. गोलाके बेटुलखुर्द निवासी स्व संतू मुंडा के चाचा भंदू मुंडा ठंड के कारण बुखार और खांसी से परेशान हैं। जिसकी सूचना मिलने पर शनिवार को प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डाॅ. प्रेम कुमार, बीडीओ किस्टो कुमार बेसरा और सीओ कामिनी कौशल लकड़ा के पहल पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि गांव के भगतू मुंडा भी लकवा से ग्रसित है, जिसका इलाज भी प्रशासन की मदद से हुआ। उल्लेखनीय है कि स्व संतू मुंडा का बेटा कमलेश मुंडा की मौत के बाद जिला और प्रखंड के अधिकारियों की काफी फजीहत हुई थी। उसके बाद से प्रशासन ने गांव में बीमार होने की सूचना मिलने पर उसकी इलाज का प्रबंध करने में सक्रिय हो गए हैं।