पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रजत जयंती अनुष्ठान पर निकाली गई कलश यात्रा

रजत जयंती अनुष्ठान पर निकाली गई कलश यात्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माता वैष्णो देवी मंदिर की 25 वीं वर्षगांठ रजत जयंती अनुष्ठान पर कलश यात्रा के दौरान माता रानी के जयकारे से शहर का वातावरण गूंज उठा। चहुंओर से माता रानी की आस्था और भक्ति में लोग डूबे नजर आए। शनिवार को मंदिर से कलश यात्रा को लेकर भव्य और आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई। पुष्प वर्षा के साथ कलश यात्रा की अगुवाई की गई। जम्मू की माता रानी की गुफा दरबार, श्रीहनुमान जी, मां दुर्गा की झांकी और देवी के नौ रूप की जीवंत झांकी के अलावा श्रीहनुमान का रुप धरे युवक की जीवंत झांकी थी।

अनुष्ठान के यजमान महेश मारवाह और उनकी प|ी वीणा मारवाह के साथ करीब 1100 कलश के साथ महिला श्रद्धालु शामिल थीं। बसंत पंचमी पर महिला श्रद्धालु पीला वस्त्र में थी, वहीं सभी भक्त लाल वस्त्र में शामिल थे। भजन गायक कमल बगड़िया, ध्रुव सिंह के भजनों पर लोग झूमते रहे। शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया।

श्रीसत्यनारायण मंदिर से उठा कलश में पवित्र जल

माता वैष्णो देवी मंदिर से कलश यात्रा निकल कर झंडा चौक, गांधी चौक, मेन रोड, शिवाजी रोड, लोहार टोला, चट्टी बाजार का भ्रमण कर, गोला रोड के श्रीसत्यनारायण मंदिर पहुंची। यहां, पुजारियों ने यजमान सहित श्रद्धालुओं को पूजन कराई। महिला श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल उठाया। नगर भ्रमण कर मंदिर पहुंच कर कलश स्थापित की गई।

खबरें और भी हैं...