मां शारदे की चहुंओर धूम
मां शारदे की चहुंओर धूम
मगनपुर| मगनपुर के विभिन्न युवा क्लबों में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। जागृति नेहरु युवा क्लब सोनडीमरा में पंडाल गांव वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। जबकि गोला में नायक क्लब रजरप्पा चौक द्वारा गोमती नदी के बीच में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई है।