- Hindi News
- गोला प्रखंड के 104 बूथों में 74.78 प्रतिशत हुआ मतदान
गोला प्रखंड के 104 बूथों में 74.78 प्रतिशत हुआ मतदान
रैयाटांड़ के बूथ नंबर 216 में मतदान के लिए कतार में खड़ी महिलाएं।
भास्कर न्यूज | गोला
प्रखंडक्षेत्र में 74.78 प्रतिशत वोट डाले गए। छिटपुट घटनाओं को छोड़ चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। चुनाव को निष्पक्ष कराने को लेकर पूरे प्रखंड में कुल दस कंपनी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की दो कंपनी, आईआरबी की दो कंपनी, एसएसबी दो कंपनी, सीआरपी दो कंपनी, जगुआर झारखंड के एक कंपनी तथा तीन सौ स्थानीय पुलिस को अलग अलग बूथों में तैनात किया गया था। जो हर बिंदूओ पर नजर रखे हुए थे।
विकलांगमतदाताओं में दिखा उत्साह
चुनावको लेकर विकलांग मतदाता भी पीछे नहीं रहे। बनतारा के बूथ संख्या 218 में दुर्गेश रजक अपनी वैशाखी के सहारे मतदान केंद्र में पहुंचकर अपना मत का प्रयोग किया। यही पर 70 वर्षीय एक वृद्ध साबरी देवी भी वोट देने पहुंची थी। बातचीत के क्रम में विकलांग ने कहा कि लोकतंत्र में यही एक अधिकार जनता के पास है। जिसका उपयोग करने के लिए आया हूं।