पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईआरबी जवानों ने ग्रामीणों को पीटा, हंगामा

आईआरबी जवानों ने ग्रामीणों को पीटा, हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मगनपुर | गोलाप्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चोकड़बेड़ा बूथ संख्या 275 की सुरक्षा में तैनात आईआरबी के जवानों ने ग्रामीण धनेश्वर महतो की पिटाई कर दी। जिससे वहां के ग्रामीण भड़क गए। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय डभातू बूथ संख्या 241 में पोलिंग के दौरान बबलू उर्फ संतोष वर्मा और अवधेश प्रसाद को भी आईआरबी जवानों ने पीटा। जिससे यहां भी ग्रामीण जवानों के खिलाफ हो गए और उसपर कार्रवाई की मांग को लेकर हो-हंगामा किया। हालांकि बाद में अधिकारियों ने पहल करते हुए मामला को शांत कराया। संतोष ने बताया कि वह अपनी मां के साथ बूथ तक आया हुआ था और मां को लाइन में खड़ा कर रहा था, उसी बीच एक जवान आया और बिना कुछ कह-सुने उसके गाल में थप्पड़ जड़ दिया। उससे पहले उसी जवान गांव के अवधेश प्रसाद को थप्पड़ जड़ चुका था। जिस कारण ग्रामीण और भड़क गए।