एक घंटे देर से शुरू हुआ मतदान
मगनपुर | गोलाप्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बारवाटांड के बूथ संख्या 237 में इवीएम मशीन ठीक से सेट नहीं होने के कारण मतदान एक घंटे देर से शुरु हुआ। जिस कारण मतदान कर्मियों को मतदाताओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा। अधिकारियों को इसकी सूचना मिलने के बाद जानकार को बुलाई गई तब जाकर सुबह आठ बजे के करीब पोलिंग शुरु हुई। जबकि पंचायत भवन पूरबडीह बूथ संख्या 236 में मशीन में खराबी के कारण आधा घंटा देर से मतदान शुरु हुआ।