बाइक सवार युवक घायल, रेफर
गोला-बोकारोमार्ग के हेमंतपुर के समीप बुधवार को मोटरसाइकिल सवार दो युवक अनियंत्रित होकर गिर पड़े। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि होहद निवासी पवन कुमार महतो और टिकू कुमार गोला की ओर रहे थे, उसी बीच मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और दोनों गिर पड़े। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है।