ठंड बढ़ी, अलाव की व्यवस्था की मांग
गोला | प्रखंडक्षेत्र में पिछले दो दिनों से पड़ रही ठंड ने कंपकपी बढ़ा दी है। बताया जाता है कि अगर इसी तरह से ठंड बढ़ती चली गई तो लोगों को आने वाले दिनों में काफी परेशानी हो सकती है। बढ़ते ठंड को देखते हुए लोगों ने स्थानीय प्रशासन से अलाव की व्यवस्था की मांग की है। जिससे कुछ निजात पाया जा सके। ठंड के बढ़ने से बाजारों में गरम कपड़ाें की बिक्री भी बढ़ गई है। लोगों ने बताया कि पूर्व में अंचल कार्यालय द्वारा चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस वर्ष शीतलहरी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके बावजूद अबतक प्रशासन की ओर से इससे बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय ग्रामीण निशांत अग्रवाल, विजय कुमार ओझा, शैलेश चंद्र पोद्दार, अशोक गुप्ता, शंकर अग्रवाल, जनार्दन पाठक आदि ने प्रशासन से अलाव के साथ निर्धन परिवारों को कंबल भी मुहैया कराने की मांग की है।