पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन घरों में ताला तोड़कर चोरी, तीन में कोशिश

तीन घरों में ताला तोड़कर चोरी, तीन में कोशिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन घरों में ताला तोड़कर चोरी, तीन में कोशिश

मगनपुर | गोलाथाना के कोचलाटांड़ डभातू में बीते रात तीन घरों में ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात, बर्तन और पानी पंप की चोरी की। वहीं दो लोगों के घरों में ताला तोड़ा गया, लेकिन कोई सामान नहीं मिला। जबकि डभातू में रमेश दांगी के ट्रैक्टर से बैट्री चोरी का प्रयास विफल रहा। बताया जाता है कि निर्मल महतो के घर से बर्तन और रामकुमार महतो के घर से जेवरात और फूलचंद महताे के घर से बिजली से चलने वाली पानी पंप की चोरी हो गई। जिन घरों में ताला तोड़कर चोरी की गई, उन घरों में कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं थे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों डभातू गांव में तीन लोगों के घरों से खस्सी की चोरी हुई थी। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोरी पर अंकुश लगाने की मांग की है। इस संबंध में थाना में मामला दर्ज कराया गया है।