पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि उत्पादन बाजार समिति के अधीन मेले की तैयारी

कृषि उत्पादन बाजार समिति के अधीन मेले की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मगनपुर | बनतारागोला में अंचल द्वारा होने वाली नीलामी में संशय की तलवार लटक रही है। क्योंकि बाजार समिति ने इस पर रोक लगाने की मांग समिति के अध्यक्ष से की है। जिसमें बाजार समिति उपाध्यक्ष ललकू महतो ने कहा है कि बनतारा डेली मार्केट की बंदोबस्ती प्रत्येक तीन वर्ष के लिए की जाती है। जिसमें शुल्क अभिकर्ता का चयन आम सभा के माध्यम से किया जाता है। साथ ही हर वर्ष 17 जनवरी से 22 जनवरी तक पांच दिनों तक अंचल गोला द्वारा अलग से नीलामी की जाती है, जो गलत है। पहला तो एक ही जमीन की बंदोबस्ती दो बार की जा रही है। वहीं दूसरा पांच दिनों तक किसानों को दूसरी जगह मठवाटांड़ में रैयती भूमि पर डेली मार्केट लगाने के एवज में अलग से शुल्क अदा करना पड़ता है। इसमें किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ती है।