पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिकिदरी हाइडल से मिलेगी बिजली : राजेंद्र

सिकिदरी हाइडल से मिलेगी बिजली : राजेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस नेताअों ने ऊर्जा मंत्री का किया स्वागत

रजरप्पापहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने ऊर्जा मंत्री का जाेरदार स्वागत किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष चितरंजनदास चौधरी सहित किशोरी प्रसाद, के नायक, आरपी सिंह, कौशल कुमार, अरुण सिंह, रमेश महतो, राजेंद्र प्रसाद, संतोष प्रसाद, जगन रविदास, शब्बीर खान, भुवनेश्वर मुंडा, केसी महतो मौजूद थे।

पूजा के बाद समर्थकों के साथ ऊर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह।

भास्कर न्यूज | रजरप्पा

ऊर्जामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि औद्योगिक जिला रामगढ़ को बिजली संकट से निजात दिलाने के लिए योजना तैयार कर ली गई है। सिकिदरी हाइडल प्रोजेक्ट को गोला फीडर से जोड़कर रामगढ़ जिले में बिजली सप्लाई शुरू की जाएगी। उक्त बातों की जानकारी ऊर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान रजरप्पा मंदिर प्रक्षेत्र में दी। मंत्री नवरात्र के चौथे दिन पूजा-अर्चना के छिन्नमस्तिका मंदिर आए हुए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा की डीवीसी से इन दिनों लगातार बिजली कटने की शिकायत मिल रही है। रामगढ़ जिले के लोगों को इस संकट से निजात दिलाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इसके लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। सिकिदरी हाइडल प्रोजेक्ट से गोला-रामगढ़ को बिजली सप्लाई शुरु होने के साथ ही डीवीसी से इन क्षेत्रों में कनेक्शन काट दिया जाएगा।

दुर्गापूजा दीपावली में बिजली संकट से नहीं मिल पाएगा निजात

क्यादुर्गा पूजा और दीपावली में नियमित बिजली मिलेगी? इस सवाल का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पिछले पंद्रह साल से डीवीसी का करोड़ों का बकाया चल रह है। अबतक दो हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन अभी भी 350 करोड़ रुपए की देनदारी है। एक दो दिनों के अंदर दो सौ करोड़ का भुगतान कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार के पास राज्य ऊर्जा विभाग का पांच हजार 710 करोड़ का बकाया है। केंद्र से पैसा मिलते ही डीवीसी को भुगतान कर दिया जाएगा।