- Hindi News
- ऊंचे अधिकारियों को बचाने के लिए हो रहा है प्रयास : विधायक
ऊंचे अधिकारियों को बचाने के लिए हो रहा है प्रयास : विधायक
गोला | विधायकचंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि कमलेश मुंडा मौत प्रकरण में छोटे कर्मियों पर कार्रवाई कर ऊंचे पदाधिकारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के छोटे भाई सुनील मुंडा के बयान से स्पष्ट हो गया है कि उसके देखभाल में पंचायत सेवक हमेशा तत्पर रहते थे। जबकि मृतक ने कई बार बीडीओ के पास गुहार लगाई थी। लेकिन बीडीओ ने एक बार भी उसकी सुध तक नहीं ली। विधायक ने कहा कि डीसी द्वारा चार ऊंचे पदाधिकारियों का वेतन रोक देने से नहीं होगा। उन लोगों पर निलंबित के साथ विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए।