- Hindi News
- ट्रांसफार्मर जलने से क्षेत्र में पसरा अंधेरा
ट्रांसफार्मर जलने से क्षेत्र में पसरा अंधेरा
प्रखंडक्षेत्र के रजरप्पा रोड में लगा हुआ विद्युत ट्रांसफार्मर गुरुवार को जल गया। जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा पसरा हुआ है।
ट्रांसफार्मर के जलने से प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के दर्जनों घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसके स्थान पर दो दिन पहले ही नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था। लेकिन वह भी जल गया। बिजली नहीं रहने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से अविलंब नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।